मनोरंजन

VIDEO: परिणीति चोपड़ा ,राघव चड्डा की हुई सगाई ! इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते दिखे कपल

मुंबई 8 मई 2023 – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीती रात अपने रूमर्ड मंगेतर राघव चड्डा संग डिनर डेट पर नजर आई हैं। इस मौके पर पैपराजी ने दोनों को घेर लिया और उनसे शादी को लेकर सवाल करने लगे। इस बीच परिणीति चोपड़ा की सगाई की अंगूठी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन दिनों परिणीति और राघव अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों एक साथ IPL मैच देखने के लिए मोहाली क्रिकेट ग्राउंड भी पंहुचे थे। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव ने सगाई कर ली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई के एक रेस्टरोंट में डिनर डेट पर स्पॉट किए हए. रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही कथित जोड़े को पैपराज़ी ने अपने कैमरे में क्लिक कर लिया. इस दौरान जैकेट के साथ पेयर की हुई ब्लैक ड्रेस में परिणीति चोपड़ा क्लासी लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को एक छोटे से गुच्ची स्लिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स से कंपलीट किया था. वहीं राघव इस दौरान ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में डैशिंग लग रहे थे.

सगाई की अंगूठी पहने नजर आईं परिणीति
बीती रात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा एक साथ नजर आए हैं। दोनों कथित तौर पर डिनर डेट के लिए एक साथ निकले थे। इस बीच पैपराजी ने दोनों को घेर लिया है। एक्ट्रेस और राघव चड्डा से सवाल करते हुए पैपराजी ने कहा, ‘राजनीति से परिणीति तक का सफर’। जिसपर परिणीति और राघव शर्माते हुए दिखे हैं। इस वायरल वीडियो में सभी की नजर परिणीति चोपड़ा की अंगूठी पर चली गई है। फैंस का मानना है कि यह यकीनन एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


परिणीति चोपड़ा ने इंगेजमेंट रिंग की फ्लॉन्ट?
दिलचस्प बात ये है कि राघव के साथ डेट नाइट एंजॉय करने निकली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की रिंग फिंगर पर इस दौरान एक बड़ी सी डायमंड की अंगूठी जरूर नजर आई. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति और राघव की इंगेजमेंट हो चुकी है. हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है.

Back to top button