मनोरंजन

भीड़ के बीच खड़े इस सुपरस्टार के मुंह पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो हो गया वायरल…जानें क्या है वजह…

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022: सितारों को फैंस के प्यार के साथ-साथ कई बार उनके विरोध का भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर तो स्टार्स अक्सर ही ट्रोल होते रहते हैं, उसके साथ ही कई बार कुछ सितारों का पब्लिकली तौर पर भी विरोध हुआ है। ऐसा ही कुछ अब कन्नड सिनेमा के जाने माने अभिनेता दर्शन के साथ हुआ है।

कर्नाटक के होसपेटे में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को अपनी आगामी फिल्म ‘क्रांति’ के लिए प्रमोशन के दौरान फैंस के विरोध का सामना करना पड़ा। मंच पर वह साथी कलाकारों के साथ खड़े थे, तभी किसी ने उन पर चप्पल फेंक दी। आरोपी के बारे में हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन, घटना उस वक्त हुई जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके पीछे उनके द्वारा महिला विरोधी कमेंट माना जा रहा है। विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। एक दशक पहले पत्नी से मारपीट में दर्शन गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन अपनी आगामी फिल्म ‘क्रांति’ के प्रमोशन के लिए इवेंट पर मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, वह फैंस को संबोधित कर रहे थे, तभी उन पर किसी ने चप्पल फेंक दी। वायरल वीडियो पर चप्पल उन पर लगी और नीचे गिर गई।

अभिनेता पर हालांकि हमले के तुरंत बाद आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। इस पर दर्शन ने कहा, “यह आपकी गलती नहीं है भाई, कोई बात नहीं” और सभा में अपने नाराज प्रशंसकों को शांत करने की कोशिश की। अभिनेता तुरंत पुलिस सुरक्षा के साथ घटनास्थल से चले गए। दर्शन अपनी आगामी फिल्म “क्रांति” के एक गाने की रिलीज के लिए होसपेटे में मौजूद थे, जो 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

उन्होंने इस मौके पर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। फिल्म का निर्देशन वी हरिकृष्णा ने किया है। इस फिल्म में दर्शन के अपोजिट एक्ट्रेस रचिता राम काम कर रही हैं।

दर्शन के खिलाफ ये गुस्सा उनके एक बयान के बाद भड़का है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में दर्शन ने ऐसी बात कह दी थी, जिसे misogynistic बताया गया और सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। उन्होंने इंटरव्यू में भाग्य की देवी के बारे में बात की थी। दर्शन ने कहा था, ‘भाग्य की देवी आपका दरवाजा नहीं खटखटाती। अगर वो दरवाजा खटखटाए तो उसे पकड़ लो, घसीट कर अपने बेडरूम में ले जाओ और उसके सारे कपड़े उतार दो। अगर तुम उसे कपड़े दोगे, तो वो बाहर चली जाएगी।’

Back to top button