मनोरंजन

Video : चालू इंटरव्यू में एक्टर अर्जुन कपूर ने रिपोर्टर को जड़ा थप्पड़… कैमरा भी तोड़ा…पढ़े आखिर क्या सवाल था…

मुंबई 3 मई 2022बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब से उनके और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई हैं, तब से उन्हें मलाइका से छोटे होने के लिए समय-समय पर ट्रोल किया जाता रहा है। साथ ही उन्हें अक्सर मां-बेटे की जोड़ी बताकर ट्रोल्स द्वारा ट्रोल किया जाता है। हालांकि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और ऐसी बातों को इग्नोर कर देते हैं।

हालांकि फिलहाल अर्जुन की चर्चा मलाइका की नहीं बल्कि अपने ही गुस्से की वजह से हो रही है। उनका एक वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि अर्जुन बहुत जल्दी अपना मूड बदलते हैं और कोई भी किरदार जीवंत नजर आता है। हालांकि यह अर्जुन कपूर का काफी पुराना वीडियो है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर गुस्से में नजर आ रहे हैं और आरजे अर्पित से एक सवाल पूछने के बाद वो उन्हें थप्पड़ मारते हैं और कैमरा भी तोड़ देते हैं।

अर्जुन कपूर का यह वीडियो साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ के प्रमोशन के दौरान का है। इस दौरान अर्जुन आरजे अर्पित से बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं जब आरजेए ने उनसे सवाल किया, “क्या अर्जुन का कैरेक्टर वेक्टर मार्केट चला गया है, या वो गर्ल कैरेक्टर कर रहा है। यह सवाल सुनकर अर्जुन गुस्सा हो जाते है और आरजे को धप्पड़ लगा देते है। अर्जुन कपूर आरजे से कहते है “ये कैसा सवाल है? बंद करो कैमरा।”

Back to top button