मनोरंजन

इस एक्ट्रेस की अदाओं के आगे हारीं कई हसीनाएं, खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने हुए लोग…

मुंबई 18 सितंबर 2022 : भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने कातिलाना हुस्न से वो बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में हर तरह की एक्ट्रेस देखने को मिलती हैं। ये मनोरंजन का एक ऐसा जगत है, जहां देसी से लेकर ग्लैमर का तड़का भी मिलता है। अदिति बुधाथोकी, इस एक्ट्रेस ने नेपाली होकर भोजपुरी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों नेपाली एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उनकी खूबसूरती और फिटनेस के लोग दीवाने हो गए हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड, ब्युटीफुल और स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आइये आपको अदिति की ऐसी फोटोज दिखाते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी उनकी नैचुरल ब्युटी, लुक्स, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की दाद देंगे।

अदिति के बारे में आपको बता दें कि वो पिछले काफी समय में मुंबई में ही हैं और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया है। कई म्यूजिक वीडियो में अपने जलवे बिखेरे हैं। उनकी बोल्ड और बिंदास लुक वाली फोटोज कई मैगजीन में छप चुकी हैं।

Back to top button