मनोरंजन

पवन सिंह का नया गाना खिलाड़ी नइकी रिलीज,… प्रगति भट्ट दिखी बोल्ड अंदाज में

मुंबई 25 अगस्त 2022 : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह का और गायक शिल्पी राज का नया गाना ‘खिलाड़ी नइकी’ हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस गाने को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार लोगों के द्वारा देखा जा चुका है। हर बार की तरह इस बार भी पवन सिंह ने दर्शकों को कुछ नया और दिलचस्प देने की कोशिश की है।

न सिर्फ गाने के बीट बहुत जोरदार हैं और आपको थिरकने के लिए मजबूर करते हैं बल्कि इसका वीडियो भी काफी अपीलिंग है। पुरुषोत्तम के प्रोडक्शन में बने इस सॉन्ग को असल खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने को आवाज दी है पवन सिंह और शिल्पी राज ने और इसके म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह प्रगति भट्ट और रितिक सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

Back to top button