मनोरंजन

क्या आपने देखी शर्मीला टैगोर की ये बिकनी में तस्वीर….रह जायेंगे हैरान….

मुंबई 15 जून 2022 आज फिल्म इंडस्ट्री में बिकिनी शब्द काफी आम हो चुका है। एक्ट्रेसेस बिकिनी में फोटोशूट कराती हैं। लेकिन 70 के दशक में जब हीरोइनें साड़ी पहना करती थीं, तब अदाकारा शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया था। जी हां, शर्मिला टैगोर पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने पर्दे पर पहली बार बिकिनी पहनी थी। तो चलिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें आपको दिखाते हैं।


70-80 के दशक में अभिनेत्रियां साड़ी और सूट पहनकर शूटिंग किया करती थीं। लेकिन शर्मिला टैगोर ने उस दौर में बिकिनी पहनकर फोटोशूट कराया था। उनके इस कदम से काफी बवाल भी हुआ था। लोगों को ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ लग रहा था।शर्मिला टैगोर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म अपुर संसार से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म कश्मीर की कली से बॉलीवुड में कदम रखा।


शर्मिला टैगोर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें कई फिल्में मिलने लगीं। एक्ट्रेस को न सिर्फ फिल्में मिली बल्कि फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट के ऑफर भी आए।
एक्ट्रेस ने मैगजीन के लिए बिकिनी पहनकर फोटोशूट करवाया। बस फिर क्या था, फोटोज सामने आने के बाद खूब बवाल मचा। लोगों ने शर्मिला टैगोर को भारतीय सभ्यता के खिलाफ बताया।

Back to top button