मनोरंजन

शाहरुख का नया लुक हुआ वायरल….टीजर आते ही करने लगा ट्रेंड….

मुंबई 3 जून 2022 शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक एटली हैं। शाहरुख की इस फिल्म की काफी समय से चर्चा थी कि आखिर कब इसकी घोषणा की जाएगी। टीजर वीडियो के आते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए। ‘जवान’ 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उनकी ‘पठान’ और ‘डंकी’ भी अगले साल ही आएगी। ‘जवान’ के टीजर में शाहरुख का इंटेस लुक दिखा है। वीडियो का बैकग्राउंड डार्क है। एक्टर के हाथ में अलग-अलग हथियार नजर आ रहा है। शाहरुख ने वीडियो शेयर कर बताया कि 2023 एक्शन पैक्ड रहने वाला है। वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। ‘जवान’ के टीजर पर उनके फैन्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

https://twitter.com/IammSrkkk/status/1532656336411824129

Back to top button