हेडलाइन

ब्रेकिंग : आकाश शर्मा यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे ?….3.86 लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत… अब होगा इंटरव्यू

रायपुर 1 अक्टूबर 2022। आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। हालांकि अभी इंटरव्यू की एक प्रक्रिया जारी है। । आज हुए वोटों की गिनती में आकाश शर्मा ने मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया। आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में चुनाव हुए थे, जिसके बाद काउंटिंग हुई। काउंटिंग में आकाश शर्मा ने करीब 4 लाख के अंतर से जीत दर्ज की। ये जीत यूथ कांग्रेस के लिहाज से रिकार्ड है, इससे पहले ये रिकार्ड हरियाणा के अध्यक्ष के नाम पर था जिन्होंने दो लाख वोट से जीते थे।

वहीं अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा हो गयी है। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम भी आज घोषित किया गये हैं।

ये हैं नये पदाधिकारी

विनोद कश्यप बने रायपुर जिला अध्यक्ष

समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा

आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष

उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष बने पलाश मल्होत्रा,,

सजल चंद्राकर बने रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष

Back to top button