हेडलाइन

पंजाब चुनाव परिणाम: पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर को 13 हजार मतो से मिली करारी हार,भगवंत मान का सीएम बनना तय…

 

पंजाब 10 मार्च 2022 । आम आदमी की बात करने वाली और आम आदमी की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी अब दिल्ली की सरहद के बाहर पंजाब में अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का पंजबा का सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है। इधर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 13 हजार तो सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं।

विधानसभा चुनाव के इन परिणामों के बीच दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं पंजाब में भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। मौजूदा सीएम चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

चुनावी हार-जीत का अंदाजा नेताओं के घरों को देखकर भी लगाया जा सकता है। पंजाब जीतने वाले भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है। उनके घर सुबह से ही मिठार्इ्रयां बन रही थी। दूसरी तरफ मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी और अकाली लीडर सुखबीर सिंह बादल के घर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिख रहा है। वही पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है।

 

 

Back to top button