हेडलाइन

CG- डिप्टी मैनेजर की मौत : दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा …

जांजगीर 5 अक्टूबर 2022. दुर्गा विसर्जन के दौरान जांजगीर में आज बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गयी। हादसा जांजगीर के बिरगहनी गांव की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संजय बोलेंद्रे बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आज दोपहर से ही हसदेव नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन चल रहा है। बिरगहनी गांव के पास नदी में दुर्गा विसर्जन करने आये संजय बोलेंद्रे पानी गहराई में चले गये और फिर उनकी डूबकर मौत हो गयी।

मौजूद गोताखोरों ने तुरंत ही शव को खोज निकाला। मृतक संजय PIL कंपनी का डिप्टी मैनेजर था, जो महराष्ट्र का रहने वाला था। शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों क इसकी सूचना दे दी गयी है।

Back to top button