हेडलाइन

ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, अर्जुन मुंडा देश के नये कृषि मंत्री, इन मंत्रियों को भी मिला जिम्मा

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल में बदलाव हुआ है। ये बदलाव तीन केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद हुआ है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह के इस्तीफे का बाद विभागों में बदला हुआ है। अर्जुन मुंडा देश के नए केंद्रीय मंत्री होंगे.

केंद्रीय मंत्रियों के कल दिये इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, रेणुका सिंह ने इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है।

झारखंड से आने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अर्जुन मुंडा को नया कृषि मंत्री बनाया गया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करडनलजे को फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। जल शक्ति विभाग का प्रभार दिया गया है।

भारती पवार को राज्यमंत्री बनाया गया है, उन्हें आदिवासी विभाग का चार्ज दिया गया है।

 अर्जुन मुंडा झारखंड से हैं और भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं. अभी हाल के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर को उतारा गया था जिसमें वे दिमनी से विजयी हुए हैं. इसके बाद तोमर को मध्य प्रदेश की राजनीति में उतारने का फैसला हुआ. एक दिन पहले उन्होंने संसद और मंत्री पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद गुरुवार रात को नए कृषि मंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा के नाम का फैसला हुआ. अगले साल विधानसभा चुनाव है, इसे देखते हुए मुंडा के नाम को प्रमुखता से देखा जा रहा है. तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके खूंटी लोकसभा से सांसद चुने गए अर्जुन मुंडा को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फ‍िलहाल जनजातीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. लेकिन अब उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया है.

Back to top button