हेडलाइन

कर्मचारियों की खबर : नियमितिकरण के मुद्दे पर सदन गरमाया.. विपक्ष ने लगाया सरकार पर नियमितिकरण के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का आरोप..

रायपुर 3 मार्च 2023। नियमितिकरण के मुद्दे पर आज सदन में जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी ने नियमितीकरण के मुद्दे पर पर मांगी काम रोको प्रस्ताव के जरिये चर्चा कराने की मांग की। नियमितीकरण को लेकर सरकार के कदम पर विपक्ष ने नाराजगी जतायी। विपक्ष का आरोप था कि निजीकरण के दिशा में काम नहीं हो पा रहा है। नियमितीकरण के लिए विभागों के द्वारा नहीं जानकारी दी जा रही है। नियमितीकरण पर विपक्ष ने चर्चा की मांग की। चर्चा की मांग के दौरान जमकर बहस हुई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गया। हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। नियमितीकरण के मसले पर चर्चा को आसंदी ने खारिज की।

जिसके बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

2 मार्च को भी नियमितिकरण का मुद्दा आया था सदन में

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को अनियमित कर्मचारियों से जुड़े काफी सवाल आये। हालांकि दो पूर्व विधायकों के निधन की वजह से सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। अनियमित कर्मचारियों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस विधायकों ने भी अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछा। नियमितिकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि कहा कि गठित कमेटी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों को लेकर जो जानकारी मांगी गयी थी, उनमें से 24 विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मिल गयी है, जबकि 22 विभागों से अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल अगस्त में अनियमित कर्मचारियों के लिए बनी कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हुए निर्णय के बाद 5 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी थी। विभागों में 24 विभागों जानकारी उपलब्ध करा दी है, जबकि 22 विभागों से जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।

देखिये किन-किन विधायकों ने अनियमित कर्मचारियों से जुड़े क्या-क्या सवाल पूछे

Back to top button