हेडलाइन

ब्रेकिंग : 1 नवंबर से शुरू हो सकती है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी… कृषि मंत्री ने दिये संकेत.. भाजपा पर बोले…

रायपुर 19 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवंबर से हो सकती है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस बात के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि एक नवंबर से धान ख़रीदी प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। आपको बता दें कि धान खरीदी को लेकर बीजेपी ने भी चिट्ठी लिखी थी।

इस मामले में कृषि मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर लिखी चिट्ठी हास्यास्पद है। सरकारी स्तर पर धान खरीदी की तैयारी जानकारी मिलते ही श्रेय लेने के लिए चिट्ठी लिखी है। रविंद्र चौबे ने कहा कि अपनी सरकार में तो कभी एक नवंबर से धान ख़रीदी शुरू नहीं कर पाए।

कृषि मंत्री ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं, किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील हैं।

Back to top button