हेडलाइन

ब्रेकिंग : भारत और चीन के सैनिकों में झड़प… चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की…कई जवान के घायल होने की खबर

नयी दिल्ली 12 दिसंबर 2022। एक बार फिर चीन ने नीच हरकत की है। अरुणाचल प्रदेश में चीन और भारतीय सेना के बीच झडप की खबर है। इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। चीनी सैनिकों के साथ झड़प की ये खबर अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में हुई है। तवांग के करीब चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को उकसाने की कोशिश की, लिहाजा भारतीय सैनिकों का उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये घटना 9 दिसंबर की बतायी जा रही है, लेकिन इस पूरी घटना को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था, लेकिन अब ये खबर आ रही है कि दोनों देशों के बीच झड़ंप हुई है। झड़प के बाद दोनों देशों के जवान पीछे हट गय हैं। इधर इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के सैनिक स्तर पर उच्च अधिकारियों की बैठक भी हुई है।  जानकारी के मुताबिक 600 से ज्यादा चीनी जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय जवानों ने जवाब देते हुए सभी चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया।

ये खबर अभी अभी ब्रेक हुई है… खबरें अपडेट की जा रही है।

Back to top button