हेडलाइन

सिविल जज रिजल्ट : CGPSC ने सिविल जज का रिजल्ट किया जारी, ईसानी ने किया टॉप, 9 लड़कियों ने बनाया टाॅप टेन में अपना स्थान

रायपुर 11 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गौरतलब है कि सिविल जज के 48 पदों के लिए जून महीने में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया था। सीजीपीएससी की तरफ से 48 पदों में भर्ती के लिए अलग-अलग चरण में दो जनवरी से परीक्षा में उर्तीण होने के बाद चिन्हित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू किया गया था।

दूसरे चरण के साक्षात्कार का गुरुवार 11 जनवरी को अंतिम दिन था। साक्षात्कार के अंतिम दिन ही आयोग ने अंतिम चयन सूची भी जारी कर दी है। सीजीपीएससी द्वारा जारी चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने तीसरे प्रयास में पहला स्थान पाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट ने अपना स्थान बनाया है।

Back to top button