पॉलिटिकलहेडलाइन

दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव… 30 को भर सकते हैं अपना नामांकन

नयी दिल्ली 28 सितंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा? कौन-कौन चुनाव लड़ेगा, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ कांग्रेस में काफी दिलचस्प होती जा रही है। अब दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। जानकारी ये है कि वह जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।  फिलहाल दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा ले रहे थे,  अब वह आज रात तक दिल्ली वापस आएंगे. फिर कल वह नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इससे पहले तक कांग्रेस मुखिया के चुनाव की रेस में शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा था. लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे बवाल के बाद अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है. दूसरी तरफ शशि थरूर की उम्मीदवार पक्की मानी जा रही है. वह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले हैं.

वैसे, चुनाव के लिए जितने भी उम्मीदवार होंगे सब 30 सितंबर को ही नामांकन कर पाएंगे. क्योंकि चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर मधुसूदन मिस्त्री कल दिल्ली में नहीं होंगे.

Back to top button