हेडलाइन

ब्रेकिंग : गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट, लॉन्चिंग से 5 सेकंड पहले अचानक रोका…

श्रीहरिकोटा 21 अक्टूबर 2023| इसरो ने मिशन गगनयान की पहली टेस्ट उड़ान रोक दी है. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा-हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या गड़बड़ी हुई है. यह मिशन शनिवार (21 अक्टूबर 2023) की सुबह 8 बजे लॉन्च होना था. 

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, पहले इस मिशन को सुबह 8 बजे लॉन्च होना था लेकिन बाद में कुछ कारणों की वजह से हमें इसके लॉन्चिंग समय को आगे बढ़ाना पड़ा, और हमने इसके समय को आगे बढ़ाकर 8 बजकर 45 मिनट कर दिया. बावजूद इसके लॉन्चिंग कमांड के समय इसमें लगे कंप्युटर ने हमें रॉकेट एग्नीशन करने की इजाजत नहीं दी. रॉकेट सुरक्षित हैं, इग्नीशन नहीं होने के बाद हम उन कारणों की जांच कर रहे हैं जिनमें हम ये पता लगा सकें कि आखिर किन कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो सका.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के टेस्ट मॉड्यूल की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। इंजन इग्निशन न होने के चलते इसे आज रोका गया है। 

इस बीच मिशन के टेस्ट व्हीकल की आज लॉन्चिंग होनी थी, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया है।

भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज मानवरहित उड़ान परीक्षण करने वाला था। इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करना था

Back to top button