हेडलाइन

ब्रेकिंग: करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, घर में घुसकर गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

जयपुर 5 दिसंबर 2023|राजपूत समाज के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी को जयपुर में गोली मार दी गई है। सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि श्याम नगर इलाके में स्थित उनके घर में हमलावर घुसे। उनके गनर पर भी फायर किए। जवाबी फायरिंग में एक हमलावर के भी जख्मी होने का मामला सामने आ रहा है। इस बीच गोगामेडी समेत तीनों को नजदीक ही मैट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर कुछ देर बाद ही गोगामेडी की मौत हो गई। उनके गनर नरेन्द्र और एक हमलावर का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंचे श्याम नगर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में आए कुछ हमलावरों के बारे मंे सूचना मिली रही है। सूचना है कि वे घर में घुसे और फायरिंग कर दी। उसके बाद हमलावरों ने कार वहीं छोड़ दी। कार में चार हमलावर बताए जा रहे थे। उनमें से तीन वहां पर एक स्कूटी लेकर भागे हैं। जिस युवक की स्कूटी थी उस पर भी हमला किया गया है और उसके बाद स्कूटी छीनी गई है। तमाम घटना की जांच पड़ताल की जा रही हैं। मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।

सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

Back to top button