हेडलाइन

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने इस्तीफा किया स्वीकार, राज्यपाल को भेजा पत्र

रायपुर 13 जुलाई 2023। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ-साथ CM ने राज्यपाल को अनुशंसा के साथ पत्र भेजा है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पत्र स्वीकारा और शपथ ग्रहण का समय दिया है। कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर 12 बजे राजभवन में मोहन मरकाम नये मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

खबर अभी अभी ब्रेक हुई है… अपडेट की जा रही है।

तो अब ये पक्का हो गया है कि बस्तर से एक और मंत्री के तौर पर मोहन मरकाम कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं सरगुजा से एक मंत्री प्रेेमसाय सिंह टेकाम की छुट्टी हो गयी है। आपको बता दें कि कल ही मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद NW ने इस बात की जानकारी दी थी, कि मोहन मरकाम को पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अब जानकारी ये आ रही है कि मोहन मरकाम कल शपथ ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिये थे।

Back to top button