हेडलाइन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर मुख्यमंत्री बोले… “यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में. जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह”

रायपुर 24 मार्च 2023। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद कांग्रेस भड़ गयी है। शुक्रवार को रायपुर में कांग्रेस ने गांधी मैदान में एकदिवसीय सत्याग्रह किया। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी हैं, गोरों से नहीं डरे तो काले अंग्रेजों से क्या डरेंगे। ऐतिहासिक गांधी मैदान में केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हम यहां हैं। देश में जो हालात है,उसे आप सब समझ रहे हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त हुई और लोकसभा में प्रतिरोध जारी है। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है..

तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें. आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत” इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है. यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में. जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह…। सीधे सीधे सवालों का जवाब दीजिए @JPNaddaजी। पिछड़ों को कुत्ता, बिल्ली, छोटा कहकर भाजपा लगातार अपमान कर रही है।

वहीं PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा-राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार का षडयंत्र है, हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। केंद्र विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

Back to top button