हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

Shashi Singh Biography In Hindi : शशि सिंह की जीवनी, मंत्री रह चुके पिता की संभालेगी राजनीतिक विरासत

Shashi Singh Biography In Hindi : सरगुजा से कांग्रेस ने चौकाते हुए युवा नेत्री शशि को प्रत्याशी बनाया है। अब सरगुजा में शशि सिंह का मुकाबला, कांग्रेस से भाजपा में आये चिंतामणि महाराज से होगा। शशि सिंह (Shashi Singh kaun hai) की गिनती तेज तर्रार कांग्रेस नेत्री में होती है। पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह (Tuleshwar Singh) की पुत्री शशि अभी सूरजपुर जिले (Surajpur jila panchyat sadsy)में जिला पंचायत सदस्य है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली शशि सिंह का क्षेत्र में काफी जनाधार है। गोंड जनजातीय समाज की उभरती हुई नेत्री शशि सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। मूल रूप से सूरजपुर की रहने वाली शशि ने सूरजपुर में बड़े अंतर से जिला पंचायत का चुनाव जीता था।

दिल्ली से इंटीरियर डेकोरेशन की पढ़ाई करने वाली शशि सिंह भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के दौरान भी काफी सक्रिय रही थी। उन्हें काफी बार राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भी देखा गया था। वो भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूरे समय पदयात्रा में रही, उन्होंने 3500 किलोमीटर की पदयात्रा की।  वो सरगुजा में जिस तरह से पिछले एक साल से सक्रिय थी, उससे एक बात साफ हो चली थी कि पार्टी उन्हें चुनाव में उतारेगी। हालांकि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया, लेकिन अब सरगुजा लोकसभा से उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

पिता की विरासत बढ़ायेगी आगे

शशि सिंह के पिता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके थे। तुलेश्वर सिंह की भी छवि सरगुजा क्षेत्र में काफी जनाधार वाले नेता की रही है। आक्रमक नेताओं में शुमार तुलेश्वर सिंह का अंदाज ही शशि सिंह में नजर आता है। जातिगत समीकरण में भी शशि सिंह फिट बैठी है। सरगुजा में जनजाति समाज का वोट काफी प्रभावित करने वाला है। लिहाजा सरगुजा से पार्टी ने कंवर समाज से चिंतामणि को गोंड समाज से कांग्रेस ने शशि सिंह को टिकट दिया है।

Back to top button