हेडलाइन

ब्रेकिंग : चंदखुरी , गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलेगा….मुख्यमंत्री ने की घोषणा…जानिये अब क्या होगा इनका नया नाम

रायपुर 1 अगस्त 2022। चंदखुरी , गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलेगा। मुख्यमंत्री आज इसकी घोषणा की है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर ये घोषणा की गयी है। चंदखुरी का नया नाम अब माता कौशल्याधाम चंदखुरी होगा। आपको बता दें कि विश्व का एकमात्र कौशल्या मंदिर है चंदखुरी में है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से चंदखुरी का काफी महत्व है। श्रीराम वनपथ गमन पर्यटन परिपथ में भी चंदखुरी शामिल है। मतलब जो पौराणिक प्रमाण मिले हैं, उसके मुताबिक भगवान राम ने वन विचरण के दौरान चंदखुरी से होकर गुजरे थे।

वहीं गिरौदपुरी का नाम अब बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी होगा आपको बता दें कि सतनाम पंथ के अनुयायियों की आस्था का बड़ा केन्द्र गिरौदपुरी हैं। उसी तरह से शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान अब सोनाखान का नया नाम होगा। 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान है। मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक राजपत्र में तीनों नए नामों का जल्द होगा प्रकाशन

Back to top button