बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दी कोरोना को मात…..5 दिन में ही रिपोर्ट आयी निगेटिव…ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर 8 जनवरी 2022। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना निगेटिव हो गए हैं। खुद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपनी रिपोर्ट नेगटिव आने की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने शुक्रिया जताया है कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में कई लोगों ने दुआएं मांगी थी और उनकी सेहत की चिंता की थी। तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि वो अब नेगेटिव आ गए हैं।

आपको बता दें कि 2 जनवरी को टीएस सिंहदेव की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो घर पर आइसोलेट हो गए थे।  हालांकि इस दौरान वह लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे। कल भी उन्होंने सरगुजा में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की थी, वही प्रभार वाले जिलों की भी कोरोना के मद्देनजर तैयारियों की उन्होंने समीक्षा की थी। इससे पहले सरगुजा दौरे के दौरान उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 

 

Back to top button