हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय होंगे घोषणा पत्र समिति के सदस्य, बीजेपी ने किया घोषणा पत्र समिति का ऐलान, राजनाथ होंगे चेयरमैन

रायपुर 30 मार्च 2024। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ से विष्णुदेव साय घोषणा पत्र समिति के सदस्य होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है।

इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं।इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं।

 

 

Back to top button