हेडलाइन

OPS जाऱी रखने की घोषणा के लिए विष्णुदेव सरकार का शालेय शिक्षक संघ ने किया धन्यवाद, शिक्षक LB संवर्ग के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग, कहा…

2018 से सेवा गणना करने से हजारों शिक्षक LB संवर्ग हो रहे पुरानी पेंशन के लाभ से वँचित : मांग- पेंशन मामले मे पुरानी सेवा की गणना और पूर्ण पेंशन हेतु 20 साल की सेवा का नियम लाकर : और केंद्र के बराबर देय तिथि से DA देकर सभी कर्मचारियों का दिल जीत सकती है विश्नुदेव सरकार- वीरेंद्र दुबे

रायपुर 12 फरवरी 2024। विधानसभा में आज प्रश्नकाल के समय OPS और NPS से सबंधित बहुत से प्रश्नों के उत्तर वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने देते हुए स्पष्ट किया कि विष्णुदेव सरकार पूर्व सरकार द्वारा घोषित OPS को बंद नही करेगी। सरकार की इस घोषणा का शालेय शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने OPS जारी रखने के निर्णय से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्नुदेव सरकार का धन्यवाद किया है परन्तु उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से आग्रह किया है कि शिक्षक LB संवर्ग के लिए कुछ नियमों मे आवश्यक संशोधन की आवश्यकता है, लगभग 2 लाख शिक्षक LB संवर्ग, OPS के लाभ से वँचित हो रहा है क्योंकि उनकी सेवा गणना उनके संविलियन तिथि से की जारी है, इस तरह जब 2018 से यदि सेवाकाल की गणना होगी तो अधिकांश शिक्षक LB संवर्ग या तो पूर्णतः OPS से वँचित हो जाएंगे,उनका कोई पेंशन नही बनेगा, और जिनका पेंशन बनेगा भी तो वह पूर्ण पेंशन से वँचित रहेगा। पूर्ण पेंशन से आशय है अंतिम वेतन का 50% वेतन राशि, वर्तमान नियम अनुसार छ्ग मे पूर्ण पेंशन तभी मिलता है जब कर्मचारी की सेवा अवधि 30 वर्ष का हो। संविलियन से पहले शिक्षाकर्मी के रूप मे प्रदेश के स्कूलों की बागडोर संभाले शिक्षक LB संवर्ग, संविलियन तिथि 2018 से सेवा गणना करने से एक भी शिक्षक LB संवर्ग पूर्ण पेंशन नही पा सकता। अतः पूर्ण पेंशन हेतु इस संवर्ग की पुरानी सेवा गणना इनकी प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करना और न्यूनतम सेवा का अवधि 30 वर्ष से 20 वर्ष किया जाना चाहिए।

प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी समूह शिक्षक LB संवर्ग को OPS और पूर्ण पेंशन का पुरा लाभ मिले इसके लिए छ्ग शासन पुनः पेंशन मामले की समीक्षा कर व्यवहारिक रूप से आ रही दिक्क़तो को दूर करना चाहिए, और सबको पुरानी पेंशन का लाभ मिले ऐसा पहल करना चाहिए। वित्तमंत्री श्री चौधरी जी द्वारा की गई OPS को जारी रखने की घोषणा ने कर्मचारियों को चिंतामुक्त किया है, इसके लिए छ्ग शासन का अभिनंदन। शिक्षक LB संवर्ग की समस्याओ का स्थाई समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। उम्मीद है जल्द सकरात्मक परिणाम निकलेगी। DA की लिए कर्मचारियों को और प्रतीक्षा नही करानी चाहिए।

शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेन्द्र सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,उपेंद्र सिंह, मंटू खैरवार,पवन दुबे,भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल, कैलाश रामटेके बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,देवव्रत शर्मा,अब्दुल आसिफ खान,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत, द्वारिका भारद्वाज, सुशील शर्मा, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन आदि पदाधिकारियो ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Back to top button