क्राइम

जीजा-साली की लाश मिली : 19 मार्च से गायब थे दोनों… अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाश… पुलिस अलग-अलग एंगल से कर रही है जांच

गरियाबंद 25 मार्च 2022। जंगल में युवक-युवती की लाश मिली है। दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। हालांकि जिस हालात में दोनों के शव मिले हैं, वो काफी ज्यादा चौकाने वाले हैं। एक ही जंगल में दोनों का शव अलग-अलग जगहों पर मिला है। पुलिस अब अलग अलग एंगल से जांच कर मौत की वजह तलाशने में जुटी है।

युवती का नाम टाकेश्वरी है, जबकि युवक का नाम नूनकराम है। दोनों का शव 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक की लाश बेहराबुड़ा के जंगल में मिली है, जबकि टाकेश्वरी की लाश गंजई के जंगल में पेड़ से लटकी मिली है। टाकेश्वरी की शादी फाइनल हो गयी थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। मृतक नूनकराम मगरलोड के सोगा गांव का रहने वाला है।

युवती 19 मार्च से ही घर से गायब थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। वहीं नूनकराम के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वो अपने ससुराल में हरदी में ही रहता था। गायब होने के पहले दोनों को एक साथ देखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button