हेडलाइन

रायगढ़ में छात्रों को ले जा रही बस पलटी, दो छात्रों की मौत,कई की हालत गंभीर, बस में सवार थे……

रायगढ़ 12 दिसंबर 2022। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कई छात्र घायल हो गए, वहीं कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। फौरन राहत बचाव कार्य शुरू कर घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां गंभीर रूप से घायल 2 छात्रों की मौत हो गयी।

पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के खोपोली थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक छात्र पिकनिक मनाकर वापस बस से लौट रहे थे। बस में 48 छात्र-छात्रांए सवार थी। बताया जा रहा हैं कि तेज रफ्तार बस खोपाली थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान एकाएक अनियंत्रित होकर छात्रों से भरी बस पलट गयी। दुर्घटना के बाद बस के अंदर चीख पुकार मच गयी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां गयी।

तुरंत घायलों को पास के जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार बस कैसे पलटी इस बारे में पता नहीं चल सका है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने बताया कि छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी बस पलट गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 छात्रों की मौत हो गई हैं। पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना पर मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Back to top button