हेडलाइन

BVR Subrahmanyam CMD, ITPO : IAS बीवीआर सुब्रह्मण्यम ITPO के नये CMD होंगे….मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी…इसी महीने होने वाले थे रिटायर, 2 साल बतौर कांट्रेक्ट…DOPT ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली 15 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS बीवीआर सुब्रह्मण्यम को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) का नया CMD यानि चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने 15 सितंबर को सुब्रह्मण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दी। छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुब्रह्मण्यम वर्तमान में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वो इसी महीने रिटायर होने वाले था, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दिया है। सचिव, वाणिज्य विभाग बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम अब भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अनुबंध के आधार पर दो साल की अवधि तक जिम्मेदारी निभायेंगे। आपको बता दें कि डीओपीटी ने (36/1/2022-EO(SM-1) ) इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि IAS बीवीआर सुब्रह्मण्यम इसी महीने 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे। वरिष्ठ आईएएस सुब्रह्मण्यम को दो साल के लिए अनुबंध के आधार पर पद पर नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा आईटीपीओ सीएमडी एलसी गोयल को पिछले साल सितंबर में ही एक साल की अवधि के लिए उनके पद पर पांचवां कार्यकाल विस्तार दिया गया था। गोयल 2015 में ही सेवानिवृत्त हुए थे और तब से हर बार उनका कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें नए एक्सटेंशन दिया गया था।

जानिये बीवीआर सुब्रह्मण्यम के बारे में

बीवीआर सुब्रह्मण्यम आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की डिग्री भी है। सुब्रह्मण्यम ने 2004-2008 और मार्च 2012-मार्च 2015 के बीच प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के अधीन काम करते हुए पीएमओ में काम किया। अपने पीएमओ कार्यकाल के दौरान उन्होंने विश्व बैंक के साथ काम किया। 2015 में उन्हें छत्तीसगढ़ में स्थानांतरित कर दिया गया जहां वे एक प्रमुख सचिव थे और उसके बाद एक अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) थे। उन्होंने वहां अपने कार्यकाल के दौरान जेल और परिवहन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के पतन के बाद 20 जून 2018 को बीबी व्यास के स्थान पर सुब्रह्मण्यम को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

Back to top button