हेडलाइन

कैबिनेट ब्रेकिंग : लाखों कर्मचारियों की आज की बैठक पर टिकी निगाहें… ट्रांसफर पर बैन हटने को लेकर बढ़ी उम्मीदें….कोरोना के मद्देनजर बंदिशों पर भी हो सकती है चर्चा

रायपुर 14 जुलाई 2022। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है। दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। मानसून सत्र के ठीक पहले आयोजित होने वाली इस बैठक पर आज प्रदेश भर के कर्मचारियों की नजर टिकी होगी।

पिछली बार कर्मचारियों को पूरी उम्मीद थी कि उनके लिए ट्रांसफर पर लगा बैन सरकार खोल सकती है। लेकिन पिछले कैबिनेट में उस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया था। लिहाजा आज की कैबिनेट पर प्रदेश भर के कर्मचारियों की निगाहें टिकी होगी। आज उम्मीद जतायी जा रही है कि कर्मचारियों के ट्रांसफर पर बैन खुल सकता है।

वहीं आज की बैठक में मानसून सत्र की समीक्षा की जायेगी। वहीं खाद की किल्लत को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा होगी। बैठक में खाद को लेकर केंद्र सरकार से पत्राचार के साथ-साथ खाद की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की जायेगी। आज की बैठक में मछुआ नीति पर भी मुहर लगेगी।

कोरोना के बढ़े मामले के मद्देनजर भी आज की कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। आज बैठक में कोरोना को लेकर कुछ बंदिशों पर भी चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 2000 से ज्यादा हो गये हैं, लिहाजा आज की बैठक में कोरोना के मद्देनजर कुछ बंदिशों पर भी चर्चा हो सकती है।

Back to top button