बिग ब्रेकिंग

कैबिनेट ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक शुरु…. क्या कर्मचारियों की मांग होगी पूरी ?…स्कूलों पर भी हो सकता है फैसला….अलग-अलग वर्गों की भी बजट पूर्व कैबिनेट पर टिकी है निगाहें

रायपुर 18 फरवरी 2022। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है ।  बजट पूर्व होने वाली ये बैठक काफी महत्वपूर्ण है। खासकर उस सूरत में जब अलग-अलग वर्ग राज्य सरकार से उम्मीदें लगाये बैठे हैं। कर्मचारी वर्ग जहां महंगाई भत्ता की मांग कर रहा है, तो वहीं शिक्षकों की नजर प्रमोशन प्रक्रियाओं को लेकर टिकी है। वहीं धान खरीदी भी पूरी हो चुकी है। अलग-अलग वर्गों की उम्मीदों के बीच भूपेश कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास मे शुरू हो गई है।

पिछले कई कैबिनेट से कर्मचारी और शिक्षक वर्ग राज्य सरकार से उम्मीदें बांधे बैठा है, लिहाजा इस बार बजट पूर्व बैठक से काफी ज्यादा आशाएं टिकी है।

 

Back to top button