क्राइम

CG- 14 साल की नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई थी किशोरी, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने दोबारा किया…

बलरामपुर 16 मई 2022 । बलरामपुर जिला में 14 साल की किशोरी के साथ बलात्कार किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पीड़ित किशोरी अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी, तभी गांव के एक शख्स ने किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का ये मामला बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था। बलरामपुर से ही एक 14 साल की किशोरी अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हुई थी। पुलिस की माने तो 14 मई की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हो रहे शोर-शराबे के बीच किशोरी घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले 40 वर्षीय बलराम बरगाह की नियत किशोरी पर बिगड़ गयी। किशोरी कुछ समझ पाती इतने में उसने बलराम बरगाह ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

इस घटना से सहमी किशोरी कुछ समझ पाती और घटना की जानकारी अपने परिजनों को देती, इस बीच सनकी शख्स ने किशोरी के साथ दोबारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद किसी तरह पीड़ित किशोरी घर पहुंचकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित किशोरी के साथ परिजनों ने शंकरगढ़ थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम बरगाह के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button