क्राइम

CG : भीषण सड़क दुर्घटना में 2 की दर्दनाक मौत,3 की हालत गंभीर,घायलों को चिंताजनक हालत में बिलासपुर किया गया रिफर

जांजगीर 18 दिसंबर 2023। जांजगीर-चांपा जिला से भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, वही बाइक सवार तीन अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गये है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पामगढ़ के मेऊभाठा मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगिरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। देर रात तक मृतकों की पहचान नही हो सकी थी। पुलिस मृतक और घायलों की पहचान का प्रयास कर रही है। मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।

Back to top button