क्राइमबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

सेक्सटार्सन गैंग : हैलो मैं सलोनी बोल रही हूं!…दुर्ग पुलिस ने सेक्सटार्सन गैंग की दो और लड़की सहित मास्टरमाइंड को पकड़ा…सलोनी और ईशानी बनकर फंसाती थी..

दुर्ग 20 मार्च 2023। सेक्सटार्सन मामले में दुर्ग पुलिस ने दो और महिला कॉलर को गिरफ्तार किया है। दिशा और शाहीन नाम की ये लड़किया, कॉल कर ग्राहकों को सेक्सटार्सन के जाल में फंसाती थी और फिर अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग होती थी। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में दो कंपनियों की भूमिका को भी संदिग्ध माना है। जिन दो लड़कियों की गिरफ्तारी हुई है, वो दोनों लड़कियां भी कोलकाता की रहने वाली है। ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से दुर्ग लाया जाएगा।

अभी तक की तफ्तीश में डेटिंग फ्रॉड केस में एक मास्टरमाइंड भी पुलिस के हाथ लगा है। मास्टरमाइंड का नाम रेहान आलम बताया जा रहा है। दुर्ग पुलिस के हाथ। डेटा ख़रीदी के बाद लुभावने संदेश के साथ करता मेसेज ब्लास्ट किया जाता था। दो कंपनियाँ भी इन्वेस्टीगेशन के राडार में है। जानकारी के मुताबिक दिशा बरुआ कॉलर के तौर पर अपना नाम सलोनी बताती थी, वहीं शाहीना खातून अपना नाम ईशानी बताती थी। आपको बता दें कि इससे पहले एक प्रेमी जोड़ा पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

प्रेमी जोड़ा पहले ही पकड़ा चुका है

दो दिन पहले ही दुर्ग पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुई लड़की का नाम प्रिया मंडल है, जबकि लड़के का नाम सौम्य ज्योति दास है। दोनों आपस में गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड हैं। रिलेशन में रहते हुए दोनों ने सेक्सटार्सन के जरिये ठगी का धंधा शुरू किया। दोनों आज ही शादी करने वाले थे। लेकिन शादी के दो घंटे पहले ही इनके ठिकानों पर दुर्ग पुलिस पहुंची गयी। सबको प्यार दिलाने का वादा करने वाला ये जोड़ा खुद ही अपनी अपनी शादी नहीं कर पाया। लड़की फोन कॉल पर प्यार भरी बातें कहकर अपने झांसे में लेती थी और फिर डेटिंग करने को कहती थी, इस दौरान ज्यादा क्लोज होने पर अश्लील वीडियो सेंड करने को कहा जाता था या फिर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील वीडियो बनाया जाता था और उसके बाद सेक्सटार्सन का खेल शुरू हो जाता था। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग पुलिस रवाना हो गयी है।

मिनी कॉल सेंटर चलाता था ये गैंग

पुलिस की टीम को इस गैंग तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 12 दिनों की रेकी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

70 वर्षीय बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी

इस बंटी बबली की जोड़ी ने अब तक कई लोगों को शिकार बनाया है। पद्मानाभपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग को सेक्सटार्सन में फंसाकर इस जोड़े ने 11 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में दर्ज FIR के आधार पर पुलिस ने दो सप्ताह तक जांच की और टीम को रेकी के लिए भेजा, जिसके आधार पर पुलिस ने इस गैंग की एक कड़ी को गिरफ्तार किया है।

Back to top button