क्राइम

CG: पत्नी पर जानेलवा हमला करने के बाद शख्स ने किया जहर सेवन,अस्पताल में पति की मौत…..पत्नी की हालत गंभीर

कोरबा 18 जनवरी 2023। कोरबा में एक शख्स ने अपनी पत्नी को अधमरा होने तक पीटने के बाद जहर का सेवन कर लिया। घर में खून से लहूलुहान हालत में पड़ी महिला और उसके पति के बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डाॅक्टर ने जहर सेवन करने वाले शख्स को मृत घोषित कर दिया,वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पारिवारिक कलेश में हत्या के प्रयास के बाद आत्महत्या का ये मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दर्री क्षेत्र में अमृतलाल यादव का परिवार निवास करता है। पेशे से ड्राइवरी का काम करने वाला अमृतलाल यादव का बुधवार की रात उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद उसने पत्नी की अधमरा होने तक बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद अमृतलाल ने खुद भी जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद अमृतलाल यादव का भाई बसंत यादव रात के वक्त ही घर पर पहुंचा था।

जहां उसने घर के कमरे में अपनी भाभी को लहूलुहान हालत में बेहोश पाया। वहीं दूसरी तरफ भाई को भी बेहोशी के हालत में देख उसने दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अमृतलाल यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Back to top button