क्राइम

CG – तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दुर्घटना में कांग्रेस नेत्री के पुत्र की दर्दनाक मौत, काम से घर लौटने के दौरान हुआ हादसे का शिकार….

 

धमतरी 20 दिसंबर 2021- धमतरी में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक कांग्रेस नेत्री और जनपद पंचायत अध्यक्ष का पुत्र है, जो कि सड़क हादसे का शिकार हुआ है।
पूरा घटनाक्रम मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर अपने किसी निजी काम से मगरलोड गया हुआ था। काम होने के बाद वह वापस रांकाडीह अपनी कार से लौट रहा था।

इसी दौरान रात के वक्तरास्ते में उसकी तेज रफ्तार कार परसवानी मार्ग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार नीचे एक गड्ढे में जा गिरी और कार में सवार सौरभ को गंभीर चोट आने पर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सौरभ की मां ज्योति दिवाकर ठाकुर कांग्रेस नेत्री हैं, वह वर्तमान में मगरलोड जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। इसके पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button