टॉप स्टोरीज़

CG-अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी के बाद बीच रास्ते में दुल्हे को छोड़ प्रेमी संग दुल्हन हुई फरार, पुलिस को दुल्हन बोली- उसने मुझे नही, मैने उसे भगाया……

 

कांकेर 8 फरवरी 2022 । कहते है ना प्यार क्या न करा दे……जीं हां कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है, जहां एक दुल्हन का बकायदा दुल्हे राजा के साथ शादी हुआ, और शादी के बाद ससुराल के लिए घर से विदाई भी हुई, लेकिन बिदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दुल्हे को छोड़ अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी।

दरअसल ये पूरा मामला कांकेर जिला में सामने आया है, जहां पुलिस ने नये नवेले दुल्हेराजा की रिपोर्ट के बाद बीच रास्ते से फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन आरती के परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूद नही था। लिहाजा परिवार वालों ने उन्होंने आरती के बालिग होते ही उसकी शादी महाराष्ट्र के सांवरगांव में रहने वाले एक युवक से तय कर दी। शादी की तारीख भी आ गई और 6 फरवरी को दूल्हा बारात लेकर लड़की के पैतृक गांव बालोद के दल्लीराजहरा शादी करने पहुंच गया।

दुल्हन बनी आरती के नापसंद के बाद भी परिवार वालो ने मान मनव्वल कर अपनी प्रतिष्ठा के लिए ये शादी करवा दी। सोमवार 7 फरवरी को नई नवेली दुल्हन को ससुराल के लिए परिवार वालों ने दूल्हे के साथ विदा किया गया। दुल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को लेकर अपने घर पहुंचते इससे पहले ही राजनांदगांव क्षेत्र में मानपुर के पास सुबह 4 बजे के लगभग टॉयलेट के बहाने दुल्हन गाड़ी से उतर के बाहर चली गयी। इसके बाद आरती ने पीछे आ रही कार में अपने प्रेमी के साथ मौके से भाग निकली। पुलिस की माने तो आरती ने घर से निकलने के दौरान ही पूरे रास्ते व्हॉट्सऐप पर अपने प्रेमी को अपनी लाइव लोकेशन भेजती रही। जिसका जरिए प्रेमी विकास उसका पीछा करते हुए साथ साथ उसके पीछे पीछे आ गया।

उधर सुबह-सुबह नई बहू के बीच रास्ते में अंधेरे में गायब हो जाने से ससुराल के लोग हड़बड़ा गए। दूल्हा अपने परिवार सहित मानपुर थाने पहुंच गया और अपनी दुल्हन के लापता होने की शिकायत दज कराई गयी। मामला गंभीर था लिहाजा पुलिस ने भी तत्काल पाईंट देने के साथ ही आसपास के जिलों में वायरलेस से मैसेज किया गया। दोपहर करीब 1 बजे कांकेर पुलिस ने आरती और विकास को भागने के दौरान पकड़ लिया। दोनों को पुलिस थाने लेकर आई और फिर वहां से मानपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम में आरती ने पुलिस को बताया कि कि वह पिछले पांच साल से विकास से प्यार करती है। वह उससे अलग नही रह सकती। आरती यहीं नही रूकी उसने पुलिस के सामने ये तक कह दिया कि उसे विकास ने नही बल्कि उसने विकास को भगाया है। आरती को भगाने में विकास के साथ उसके जगदलपुर निवासी दो दोस्त भी शामिल थे। इस अजब प्रेम की गजब कहानी को सुनने के बाद पुलिस भी हतप्रद है, और इस प्रेम कहानी की खूब चर्चा भी हो रही है।

Back to top button