क्राइमटॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

CG : गजब की खबर- जीजा की जगह CISF जवान बनकर साला कर रहा था जवान की ड्यूटी…..महीनों तक चलता रहा फर्जीवाड़ा, हुआ खुलासा, तो मचा हड़कंप….जीजा-साला दोनों गिरफ्तार

दुर्ग 25 मार्च 2022। फर्जी CISF जवान बनकर ड्यूटी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये फर्जी जवान ने अपने जीजा की जगह जवान बनकर 7 महीने तक ड्यूटी करता रहा, लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। बाद में मामले का खुलासा हुआ तो CISF में हड़कंप मच गया। इस मामले में जीजा-साला दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में CISF जवान जीजा रमेश यादव पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि फर्जी जवान बनकर ड्यूटी करने वाला साला शशि यादव फरार हो गया था। फर्जी जवान बनकर ड्यूटी करने वाला आरोपी रमेश उतई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुर्ग के उतई पुलिस ने CISF जवान की जगह ड्यूटी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी साला ने अपने जीजा की जगह जवान बनकर 7 महीने तक ड्यूटी की। जब इसके बार में सीआईएसएफ के अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने इसी लिखित शिकायत उतई थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूर्व में जीजा रमेश यादव को गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन साला शशि यादव लगातार पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था जिसे उतई क्षेत्र गिरफ्तार किया गया है

7 महीने तक अलग-अलग क्षेत्रों में की फर्जी जवान ने ड्यूटी

हालांकि इस मामले में FIR पिछले साल ही दर्ज हुई थी, लेकिन तब से आरोपी फर्जी जवान फरार था। पाटन SDOP देवांश राठौर के मुताबिक 25 नवंबर 2021 को CISF के अधिकारियों ने उतई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गाजीपुर के रहने वाले रमेश यादव CISF में सिपाही के पद पर पदस्थ है। उसके स्थान पर उसका साला शशि कुमार यादव धोखाधड़ी कर नौकरी कर रहा था। शशि यादव ने रमेश की जगह 17 फरवरी 2021 से लेकर 29 सितंबर 2021 तक ड्यूटी की। इसके बाद रमेश यादव फिर से ड्यूटी पर उपस्थित हो गया आरोपी साला ने अपने जीजा के बदले उतई के अलावा बचेली भी ड्यूटी कर चुका है

जानकारी सामने आयी तो होश उड़े अफसरों के

उतई के CISF यूनिट के अधिकारियों को 7 माह बाद सीआईएसएफ के जवान के बदले दूसरा ड्यूटी करने की जानकारी लगी पुलिस ने रमेश व शशि यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए पहले 25 नवंबर 2021 को ही रमेश यादव को गिरफ्तार कर उतई पुलिस के हवाले किया था । लेकिन शशि को पुलिस गिरफ्तार करती उसे पहले ही फरार हो गया। पुलिस शशि की पतासाजी में उत्तरप्रदेश, बिलासपुर भी गई लेकिन वह नही मिला जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार शशि यादव क्षेत्र में घूम रहा है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है

Back to top button