बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG- ASI घायल: IED ब्लास्ट में ASI जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दंतेवाड़ा 20 सितंबर 2023। IED ब्लास्ट में एक घायल हो गया। जवान का नाम सागर सिंह तोमर है। जानकारी के मुताबिक जवान बटालियन के साथ सर्च आपरेशन में गया था, इसी दौरान वो IED की चपेट में आ गया। जवान के पैरों में चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा थाना जगरगुण्डा क्षेत्रांतर्गत कैंप कमारगुड़ा से 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ की पार्टी सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान कैंप कमारगुड़ा से 920 मीटर दूर दंतेवाड़ा-सुकमा के सीमाक्षेत्र में जवान IED की चपेट में आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लगभग सुबह 7:30 बजे माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट होने से एएसआई जीडी सागर सिंह तोमर के दोनो पैरो में स्पिंलिंटर लगने से माइनर चोट आई है। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button