बिग ब्रेकिंग

CG बिग ब्रेकिंग- माओवादियों ने अपहृत इंजीनियर और राज मिस्त्री को किया रिहा, मासूम बेटी की मार्मिक अपील आई काम, IG सुंदरराज पी ने की पुष्टि…..

 

बीजापुर 15 फरवरी 2022 । बीजापुर से सुकुन देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। मओवादियों ने अपहृत इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आनंद यादव की 5 वे दिन रिहाई कर दी है। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी मिलते ही रिहा हुए इंजीनियर को लेने पुलिस टीम रवाना हो गयी,और रिहा हुए इंजीनियर और राज मिस्त्री को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।

गौरतलब है कि बीजापुर के बेदरे पुल निर्माण स्थल से ठेका कंपनी के इंजीनियर अशोक पवार और एक राज मिस्त्री को नक्सलियों ने 11 फरवरी को अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद अपहृत इंजीनियर की पत्नी और मासूम बेटी जंगल में घूम घूम कर अपने पति की रिहाई की अपील कर रहे थे। मासूम बेटी का आज ही एक पीएम के नाम मार्मिक अपील का विडियों सोशल मीडिया में जारी हुआ था। इसी बीच ये खबर सामने आ रही है कि नक्सलियो ने बंधक बनाये इंजीनियर अशोक पवार और मिस्त्री आनंद यादव को रिहा कर दिया है। नक्सलियों के चुगुल से रिहा हुए दोनो शख्स अभी बेदरे पुल निर्माण कार्य स्थल पहुंचे , जहां से उन्हे नक्सलियों ने अपहरण किया था। इस बात की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनो लोगों को सुरक्षित अपने साथ ले आयी है। पुलिस अधिकारी सबसे पहले पीड़ित परिवार से इजीनियर अशोक और मिस्त्री आनंद यादव को मिलाया गया है। नक्सलियों ने अपहरण के बाद उन्हे कहां रखा था… और किन कारणो से उनका अपहरण किया गया, इस बात की अब पुलिस अधिकारी तफ्तीश करने की बात कह रहे है।

अपहृत इंजीनियर अशोक पवार की रिहाई की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी ने की है, उन्होने NW न्यूज से बताया कि अशोक पवार और राज मिस्त्री पुलिस सुरक्षा में है। पुलिस फिलहाल सबसे पहले पीड़ित परिवार से इंजीनियर अशोक को मिलायेगी, इसके बाद उनसे घटना के संबंध में पूछताछ किया जायेगा।

 

Back to top button