बिग ब्रेकिंग

CG BIG BREKING – CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, एके 47 से खुद पर चलाई गोली, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे…..

 

गरियाबंद 15 दिसबंर 2021- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। मृतक जवान का नाम उदयवीर सिंह बताया जा रहा है, जो कि एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पूरा घटनाक्रम गरियाबंद के दर्रीपारा स्थित सीआरपीएफ कैपं का बताया जा रहा है। यहां तैनात जवान उदयवीर सिंह ने आज शाम एके-47 से खुद पर गोली चला ली।

इस घटना में जहां जवान की मौके पर ही मौत हो गयी, वही कैंप में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गरियाबंद एसपी जे.आर.ठाकुर ने बताया कि घटना के कारणाों की जांच की जा रही है। मृतक जवान ने किन कारणों से खुद को गोली मारी ये जांच का विषय है।

Back to top button