क्राइम

CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौत, दो घायल…

धमतरी 23 जून 2023 धमतरी में हुए सड़क हादसे में चालक की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये। हादसा केरेगाँव थाना इलाके के धमतरी,नगरी मार्ग पर बीते देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहाँ तेज रफ्तार कार कुम्हड़ा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके कार के परखच्चे उड़ गये।

जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र गोस्वामी ग्राम तरसीवा ट्रैक्टर शोरूम में सेल्समैन का काम करता था।जो वसूली के लिए नगरी गया गया था,जहाँ से काम निपटाकर शाम को वापस टाटा टिगोर कार क्रमांक CG04 NA 8906 से अपने साथी विजय कुमार पटेल पिता तुलसी राम उम्र 40 वर्ष जालमपुर और गोपी नाथ त्रिपाठी पिता जयनारायण उम्र 35 वर्ष मैनेजर कोटा रायपुर के साथ वापस लौट रहे थे। उसी दौरान देर शाम ये हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए।

जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने शैलेन्द्र गोस्वामी 36 वर्ष पिता बोधनपुरी ग्राम तरसीवा को मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Back to top button