क्राइम

छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला शिक्षक,ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ने के बाद निर्वस्त्र कर जमकर की पिटाई, घटना के बाद गरमायी राजनीति

बेगूसराय 24 जुलाई 2023। बिहार के बेगूसराय में एक म्यूजिक शिक्षक और छात्रा को लोगों ने निर्वस्त्र कर बुरी तरह से पिटाई कर दिया। बताया जा रहा हैं कि अधेड़ उम्र का म्यूजिक टीचर को ग्रामीणों ने छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस घटना का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों ने शिक्षक की छात्रा को निर्वस्त्र हालत में ही जमकर पिटाई कर कर इस घटना का विडियों बनाकर वायरल कर दिया गया। मारपीट का विडियों सामने आने के बाद अब इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गयी हैं।

गौतलब हैं कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत की घटना का देश भर में विरोध हो रहा हैं। अभी ये मामला शांत भी नही हुआ था कि बिहार में भीड़ की दरिंदगी का ऐसा ही मामला सामने आया हैं। दरअसल बेगूसराय में लड़की और अधेड़ को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला सामने आने के बाद राजनीति गरमा गयी हैं। जानकारी के मुताबिक लोक गायक किशन देव के पास पड़ोस में ही रहने वाली लड़की हारमोनियम सीखने आती थी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर अक्सर आती-जाती थी।

20 जुलाई की रात भी लड़की घर से हारमोनियम सीखने की बात कहकर किशन देव के घर पहुंची थी। इसके बाद ग्रामीण किशन देव के घर में घुसे तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उसी हालत में ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों आपत्तिजनक हालत नजर आ रहे है। कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। लड़की कपड़े से खुद को ढकने की कोशिश करती देखी जा सकती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक गायक हारमोनियम सिखाने के बहाने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर गलत काम कर रहा था। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में बेगूसराय एसपी ने जांच का आदेश दे दिया है।वहीं इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया हैं कि बेगूसराय में महिला को निरवस्त्र कर पिटा गया, ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह शर्मसार कर देने वाली घटना है। बिहार सरकार तुरंत कार्रवाई करें। एफआईआर दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजना चाहिए।

Back to top button