मनोरंजन

lock up video: मुनव्वर फारूकी ने कंगना के शो में किया बड़ा खुलासा….6 साल की उम्र में मामा करता था गंदी हरकत…

मुंबई 27 मार्च 2022।मुनव्वर फारूकी की जिंदगी से जुड़े एक के बाद एक कई राज सामने आ रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले यह बात सामने आई थी कि मुनव्वर शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। इसके बाद मुनव्वर ने बताया कि उसकी मां ने खुदकुशी कर ली थी, जिससे परिवार वाले मारपीट करते थे। अब मुनव्वर ने अपने बचपन से जुड़ा एक और राज बताया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

https://www.instagram.com/tv/Ccugb7qqHBt/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें मुनव्वर फारुकी बताते हैं। “मैंने यह बात कभी किसी के साथ साझा नहीं की क्योंकि मुझे उन लोगों का सामना करना पड़ा … जब मैं 6 साल का था … ऐसा होता है … बहुत करीबी परिवार और कभी-कभी … मुझे उस समय समझ नहीं आया और यह चार से पांच तक चला … जब बहुत हो गया…”

हम यहां टेलीकास्ट से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, असुरक्षित कैदी मुनव्वर ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए खोला यह काला राज, उसने बताया कि बचपन में शारीरिक शोषण होता था। यह किसी और ने नहीं बल्कि अपने ही परिवार के एक लड़के ने किया था। ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ, जिससे मुनव्वर के होश उड़ गए।

मुनव्वर ने जब बताया अपना ये राज, तो सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। सायेशा शिंदे उन्हें सांत्वना देने के करीब आईं। वहीं शो की होस्ट कंगना रनौत के भी आंसू छलक पड़े। इससे पहले सायेशा ने भी अपने बारे में ऐसा ही एक राज बताया था।

Back to top button