मनोरंजन

नोरा फतेही का इंडियन लुक, ग्रीन साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, वीडियो देख फैंस ने की तारीफ…

मुंबई 28 सितंबर 2022 : बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने लुक्स और लाजवाब ड्रेसिंग सेंस से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। नोरा फतेही बाद एक बार फिर से अपने अटायर को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन इस बार वेस्टर्न आउटफिट के लिए नहीं बल्कि ट्रेडिशनल लुक से खूब चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में वो ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आयीं, उन्होंने ये साड़ी मराठी स्टाइल में कैरी किया है। नोरा का ये मराठी मुलगी वाला लुक उनके फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं।

नोरा का ये वायरल वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में नोरा ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नोरा के साड़ी के साथ फुल स्लीव का हेवी ब्लाउज पहना है। मराठी साड़ी के साथ-साथ नोरा ने नथ भी मराठी स्टाइल की पहनी है। कानों में झुमके और उस पर पोनी टेल एक्ट्रेस के स्टाइल में चार चांद लगा रही है।

https://www.instagram.com/reel/CjAkSlujGxx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5cf45af0-4f44-405e-81eb-35ab1c368086

बता दें इन दिनों नोरा फतेही टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में अपने जलवे बिखेर रही हैं और ये वीडियो भी ‘झलक दिखला जा 10’ के सेट से स्पॉट किया गया है। अपने फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली नोरा ग्री साड़ी में ग्लैमरस लग रही थी।

मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नोरा का ये वायरल लुक शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नोरा के साड़ी के साथ फुल स्लीव का हेवी ब्लाउज पहना है। नवारी साड़ी के साथ-साथ नोरा ने नथ भी मराठी स्टाइल की पहनी है। कानों में झुमके और उस पर पोनी टेल एक्ट्रेस के स्टाइल में चार चांद लगा रही है। नोरा का ये लुक फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि वो लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, कोई इतना हसीं कैसे हो सकता है। तो वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, मुझे नोरा पहली बार इतनी ज़्यादा खूबसूरत लग रही हैं। कई फैंस ने लिखा कि अब तो बस सीटी बजाने का मन कर रहा है ।’’ तो वहीं कई यूज़र्स ने दिल की इमोजी बनाई।’’

Back to top button