मनोरंजन

happy birthday : समुद्र के अंदर ,ट्विंकल जलपरी बनी नजर आई और उनके साथ पति अक्षय कुमार…

मुंबई 29 दिसंबर 2023|अक्षय कुमार की पत्नी, एक्टर से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का ये बर्थडे उनके लिए काफी खास है, क्योंकि वो इसे किसी और के साथ वहीं बल्कि अपने पापा राजेश खन्ना के साथ शेयर करती हैं। वैसे इस बर्थडे पर एक्ट्रेस मुंबई में नहीं हैं। वो अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं और इसकी झलक भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने वीडियो में दिखाया है कि किस तरह से वो अपना जन्मदिन मना रही हैं और वो भी थोड़ा अलग स्टाइल में। इस वीडियो में ट्विंकल के साथ उनके पति अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।

दिखाया अंडर वॉटर का नजारा
ट्विंकल खन्ना ने अपने अलग तरीके वाले जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इस्टाग्राम पर एक वीडिया साझा किया है, जिसमें वो अपने पति अक्षय कुमार के साथ समुंद्र में अंडर वॉटर स्विम कर रही हैं। उनका ये वीडियो काफी मस्ती भरा और एक्ट्रेस पानी के अंदर बसी जल जीवों ती दुनिया दिखा रही हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल दोनों ही किसी मछली की तरह पानी के अंदर स्विम करते नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल के बर्थडे पर कहीं बाहर वेकेशन मनाने गए हैं, जहां वो दोनों ही फैमिली के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/twinklerkhanna/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3ceed9ed-5e89-45a3-8d8f-aa5af41e3563

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्विंकल खन्ना ने एक कैप्शन भी लिखा, ‘अपने 50वें जन्मदिन पर, जब मैं अपने आसपास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं। लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी का अनुसरण करती हूं, जहां, चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है, ‘बस तैरते रहो।’ रोमांच कभी खत्म न हो।’

Back to top button