मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस न्यूयॉर्क के एक प्रोग्राम में भारतीय तिरंगा लहराते हुए नज़र आयी

न्यूयॉर्क 22 अगस्त 2023|न्यूयॉर्क में रविवार को 41वें इंडिया डे परेड की शुरुआत हुई। इस परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन द्वारा किया गया था। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी शामिल हुईं।

इवेंट से जुड़ा जैकलीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें वह तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के अलावा इस परेड में गुरु श्री श्री रविशंकर, एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स भी शामिल हुए थे।

विदेश में लहराया तिरंगा

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में जैकलीन को परेड में न्यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा गया। जैकलीन ने रेड ब्लेजर और व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है।

साड़ी में विदेश की सड़कों पर जैकलीन ने दिए पोज
इस इंवेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें जैकलीन ने अपने इंस्टा पर भी शेयर की है, जिसमें वो रेड कलर साड़ी में न्यूयॉर्क की सड़कों पर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं आगे की स्लाइड में देखा जा सकता है कि जैकलीन अपने हाथों में तिरंगा लिए लहराती हुईं नजर आ रही है। वहीं कुछ फोटो में एक्ट्रेस वहां मौजूद फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के सदस्य और अन्य लोगों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘मुझे न्यूयॉर्क में 41वें भारत दिवस परेड का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद, यह सच में एक अभिभूत कर देने वाले क्षण था।’ सोशल मीडिया पर जैकलीन की ये लेटेस्ट फोटो काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। 

Back to top button