मनोरंजन

इस रियलिटी शो से बाहर किया मलाइका अरोड़ा को…. India’s Best Dancer Season 3 में अब दिखेंगी ये एक्ट्रेस…..

मुंबई 22 मार्च 2023 इंडियाज बेस्ट डांसर टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो में से एक है। देखते ही देखते ये शो काफी पॉपुलर बन चुका है। इसके पिछले दोनों सीजन हिट रहे हैं और अब इसीलिए मेकर्स इंडियाज बेस्ड डांसर-3 ला रहे हैं। शो के ऑडिशन की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और अब नया प्रोमो जारी कर रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। लेकिन नया प्रोमो देखकर इंडियाज बेस्ट डांसर के फैन्स चौंक गए हैं क्योंकि इसमें मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं। अचानक से आखिरी वक्त में मलाइका अरोड़ा को शो से बाहर कर दिया गया है।

जी हां, पहले इंडियाज बेस्ट डांसर के दोनों सीजन में शो को कोरियोग्राफर गीता कपूर , टेरेंस लुईस और बॉलीवुड सेलेब्रिटी मलाइका अरोड़ा जज करती दिखी थीं, लेकिन इस बार शो से मलाइका की छुट्टी हो गई है। शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें इस बार के सीजन को जज करने वाले तीनों जजों की झलक दिखा दी गई है और इसमें मलाइका अरोड़ा की बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे नजर आ रही हैं। जो कि कई लोगों को अजीब लग रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मलाइका को शो से बाहर कर दिया गया। क्योंकि पहले जब मेकर्स ने इंडियाज बेस्ट डांसर के ऑडिशन की घोषणा करने के लिए प्रोमो शेयर किया था तो मलाइका इसका हिस्सा थीं लेकिन अब वो शो से गायब हैं।

Back to top button