मनोरंजन

मंडप पर मंत्र पढ़ रहे पंडित जी भी हो गए हैरान, जब दूल्हा-दुल्हन करने लगे ऐसी हरकत की सभी रह गए दांग…

Dulha Dulhan Video: शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता होता है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि दो परिवार भी एक-दूसरे से जुड़ते हैं। वहीं अगर भारतीय शादी की बात करें तो इसमें रस्मों का काफी महत्व है। कई दिनों पहले से ही शादी की रस्में शुरू हो जाती हैं। शादियों में कई पल ऐसे भी आते हैं जो बेहद खास होते हैं और यादगार बन जाते हैं। वहीं कई बार शादियों में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे लाइफ टाइम कोई भी भूल नहीं सकता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी दिलचस्प है।

वीडियो एक रोमांटिक दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में भरे मंडप में दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा करते दिखाई देते हैं, जिसे देखकर रिश्तेदारों को भी शर्म आ गई होगी। वीडियो में यह दृश्य लोग मजे ले-लेकर देख रहे हैं। कुछ लोगों को यह दृश्य रोमांटिक लग रहा है तो कोई इस पर मजे ले रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन मडंप में बैठे हैं। इस दौरान पंडितजी विवाह से जुड़ी रस्में पूरी करवा रहे होते हैं।तभी दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। इस दौरान दोनों के परिवार के सदस्य भी नजदीक ही बैठे होते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CkJHBeWBT5V/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है, वैसे ही दुल्हन आगे बढ़कर दूल्हे के होठ चूम लेती है। यह देखकर सारे रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। यहां तक कि दूल्हा भी अपनी दुल्हन के इस हरकत से शरमा जाता है। वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। जहां से वीडियो काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। लोगों को दोनों दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वीडियो अब तक एक लाख लाइक्स बटोर चुका है।

दरअसल, दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहना रहा होता है। तभी दुल्हन को अपने होने वाले पति पर इतना प्यार आता है कि वो खुद को रोक नहीं पाती है और उसे किस कर बैठती है। दुल्हन की इस हरकत से दूल्हा चौंक जाता है और फिर हंसने लगता है। ​वहीं शादी में मौजूद घराती और बराती सभी लोग उन्हें देखते रह जाते हैं।

Back to top button