मनोरंजनहेडलाइन

‘पुष्पा’ के अभिनेता जगदीश प्रताप गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को सुसाइड के लिए उकसाने का लगा आरोप….

7 दिसंबर 2023|तेलुगू सिनेमा इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस ने एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि एक्टर जगदीश प्रताप ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव की भूमिका में नजर आए थे। एक्टर जगदीश प्रताप पर एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

पुष्पा’ फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 साल के एक्टर जगदीश प्रताप एक जूनियर महिला आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। उसी महिला ने गत 29 नवंबर 2023 को सुसाइड कर लिया था। मृत महिला के परिवार वालों ने उसकी मौत के लिए जगदीश प्रताप को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत और जांच के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने ‘पुष्पा’ फेम एक्टर को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि मृत महिला भी एक एक्ट्रेस थीं और उन्होंने कुछ तेलुगू शॉर्ट फिल्मों में काम किया था।

एक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
दरअसल, सूत्रों के मुताबिक ये कहा जा रहा है जदगीश प्रताप पिछले कुछ समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे। जिसके बाद बीते महीने यानि की 29 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या कर ली थी। लड़की के घर वालों ने उनकी मौत के लिए जगदीश को जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद उनके शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘पुष्पा’ में दिखे अभिनेता जदगीश प्रताप को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले कुछ समय से एक साथ रह रहे थे। महिला ने 29 नवंबर को आत्महत्या की थी।
मृतिका के परिवारवालों ने उनकी मौत के लिए जगदीश को जिम्मेदार ठहराया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया है।
2/3
जगदीश के पास था गर्लफ्रेंड का निजी वीडियो
जांच के दौरानेेेे पुलिस को पता चला कि जगदीश पिछले कुछ वक्त से लगातार अपनी गर्लफ्रेंड को उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहे थे।
जगदीश के पास मृत महिला का एक वीडियो भी है, जिसमें वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ हैं।
फिलहाल पुलिस ने जगदीश को रिमांड पर भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
‘पुष्पा’ में जगदीश ने अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाया था।

Back to top button