बिग ब्रेकिंग

CG ब्रेकिंग- खादय मंत्री की तबियत बिगड़ी, देर रात कराया गया अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने कहा….

सरगुजा 17 जून 2022 । सरगुजा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां देर रात खादय मंत्री अमरजीत भगत की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। देर रात 2 बजें अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती मंत्री अमरजीत भगत की तबियत में अभी सुधार बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक मंत्री अमरजीत भगत को अंबिकापुर के हॉलीक्रास मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि मंत्री अमरजीत भगत को गुरूवार को डिहाइड्रेशन हो गया था। इसके बाद देर रात अचानक कमजोरी और तबियन बेहतर नही लगने पर परिवार के लोगों ने देर रात 2 बजें उन्हे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों की निगरानी में तत्काल उपचार शुरू किया गया। उपचार लाभ के बाद अब मंत्री अमरजीत भगत की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार लगाातार जारी हैं।

Back to top button